सेहत के लिए बड़े काम की चीज अमरुद की पत्तियां

सेहत के लिए बड़े काम की चीज अमरुद की पत्तियां

सेहतराग टीम

हमारे आसपास कई तरह के फल और सब्जियां होती हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। उन्हीं में से एक है अमरूद जो हमारे शरीर से कई रोगों को दूर करने में सक्षम होता है। क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से हम ह्रदय रोग और उल्टी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। अमरूद तो फायदेमंद होता ही है लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद की पत्ती भी काफी लाभकारी होती है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अमरूद की तरह ही इसके पत्ते भी बड़े काम के होते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों के फायदों के बारे में...

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

डायबिटीज में भी है फायदेमंद

अमरूद के पत्तों के पानी को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह यह शरीर में जटिल स्टार्च को भी शुगर में बदलने से रोकता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

जोड़ों का दर्द कर सकता है दूर

जोड़ों के दर्द में भी अमरूद के पत्ते फायदेमंद हैं। इसके लिए आप अमरूद के पत्तों को कूट कर उसका लेप बना लें और उस लेप को जोड़ों पर लगाएं, इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।

दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन भी करता है दूर

अमरूद के पत्तों का पानी दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छालों से राहत दिलाने का काम करता है। आप इसके पत्तों को उबाल कर उसके पानी से गरारा करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

पेट दर्द और उल्टी में राहत दिलाते हैं अमरूद के पत्ते

चूंकि अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, ऐसे में इसका पानी पीने से आपके पेट का दर्द दूर हो सकता है। साथ ही यह उल्टी से भी राहत दिला सकता है। इसके लिए आप अमरूद के 5-6 पत्तों को 10 मिनट तक उबालें और फिर उसे छानकर उसका पानी पी लें।

इसे भी पढ़ें-

एक ही जगह बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाएं तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, आराम मिलेगा, कारण भी जानें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।